फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   six-lane highway will be constructed from Lalganj to Barabanki new corridor will connect to 50 roads

यूपी: एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर

Mon, 07 Sep 2026 04:00 PM IST
Bhupendra Singh श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, रायबरेली
श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

यूपी में एक और सिक्स लेन हाईवे बनेगा। इसके बनने से 500 गांवों की तस्वीर बदलेगी। राज्य राजधानी क्षेत्र के जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह मार्ग एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व राजमार्गों समेत 50 मार्गों को जोड़ेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
six-lane highway will be constructed from Lalganj to Barabanki new corridor will connect to 50 roads
Highway (For Representation Only) - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ाने के लिए रायबरेली के लालगंज से बाराबंकी तक सिक्स लेन हाईवे बनेगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। यह हाईवे महाराजगंज और हैदरगढ़ होकर गुजरेगा। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व राजमार्ग के साथ करीब 50 मार्गों को जोड़ेगा।

विज्ञापन


हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे के बाद बाराबंकी में इसे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। हैदरगढ़ में यातायात को कस्बे से बाहर निकालने के लिए वाईपास भी प्रस्तावित है। हाईवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। 
विज्ञापन


डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि एससीआर के तहत इस परियोजना पर विचार चल रहा है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अजीत सोनकर ने बताया कि अभी सर्वे किया गया है। इस बड़े प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। योजना के चलते बाराबंकी से नई सड़क तक करीब 37 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव फिलहाल रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

500 गांवों की बदलेगी तस्वीर

  • प्रस्तावित सिक्स लेन में कोठी से बाराबंकी तक बांदा-बहराइच मार्ग का हिस्सा भी शामिल है।
  • इसके अलावा लालगंज, महाराजगंज, हैदरगढ़ और बाराबंकी क्षेत्र की करीब 50 छोटी-बड़ी सड़कें इससे जुड़ेंगी।
  • इससे आसपास के करीब 500 गांवों की तस्वीर बदलेगी। फिलहाल शासन से बजट की मंजूरी का इंतजार है।

 

प्रस्तावित मार्ग के मुख्य पॉइंट्स

  • लालगंज से महाराजगंज करीब 50 किलोमीटर
  • महाराजगंज से हैदरगढ़ करीब 30 किलोमीटर
  • हैदरगढ़ से प्रसिद्ध शिवधाम श्री अवसानेयवर महादेव मंदिर के पास से कोठी होते हुए बाराबंकी तक करीब 40 किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed