{"_id":"69a04596fa5fc7a7f60ee00c","slug":"video-rayabral-ma-kamashanara-ka-kaii-patal-para-apadata-naha-mal-rajasatara-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कमिश्नर को कई पटलों पर अपडेट नहीं मिले रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कमिश्नर को कई पटलों पर अपडेट नहीं मिले रजिस्टर
लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को रायबरेली में कलेक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्हें कई पटलों पर रजिस्टर अपडेट नहीं मिले। संबंधितों को चेताते हुए तत्काल काम को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व शिकायत निस्तारण की समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले संयुक्त कार्यालय में राजस्व सहायक (प्रथम), न्याय सहायक (द्वितीय), शिकायत प्रकोष्ठ, न्याय सहायक (द्वितीय), लेखाकार, डीएलआरसी, स्थापना, आंग्ल अभिलेखागार, डिस्पैच पटल का निरीक्षण किया। कार्मिकों की सेवा पुस्तिका को भी देखा। मंडलायुक्त ने पटलों के निरीक्षण में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों व पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक प्रकार करें। शासनादेशों को गाइट फाइल में रखें। शस्त्र अनुभाग के निरीक्षण में मंडलायुक्त ने कहा कि शस्त्र वरासत संबंधी सभी पत्रावलियों की जांच कराएं। शस्त्र नवीनीकरण की प्रक्रिया समय से पूरी कराएं।
उन्होंने कहा कि सभी पत्रावलियों का डिजिटलीकरण कराए और डिजिटलीकरण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। शत प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम हर्षिता माथुर, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।