फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Panchayat Mitra dies under suspicious circumstances; body found hanging

Raebareli News: संदिग्ध हालात में पंचायत मित्र की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Mitra dies under suspicious circumstances; body found hanging
सरेनी। गांव निवासी पंचायत मित्र विवेक कुमार वाजपेयी (40) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह घर के आंगन में लोहे के जाल से साड़ी के फंदे पर उनका शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

विवेक कुमार पुत्र दुर्गाशंकर वाजपेयी पंचायत मित्र थे। उनके पिता और मां मनोरमा वाजपेयी डलमऊ स्थित मकान में रहते थे। विवेक गांव के मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी प्रज्ञा सात वर्षीय बेटे ध्रुव के साथ मायके में रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से पत्नी करीब डेढ़ माह पहले बेटे के साथ मायके चली गई थीं। इसके बाद से विवेक गुमशुम रहते थे।
विज्ञापन

बताया गया कि विवेक ने सोमवार सुबह कंबाइन मशीन से धान कटवाने के लिए पूरे गौरन गांव के ऑपरेटर शिवा को घर बुलाया था। शिवा ने विवेक को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस पर वह घर पहुंचा और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो आंगन में लोहे के जाल से साड़ी के फंदे पर विवेक का शव लटका था। यह देखकर वह दंग रह गया। उसने ग्राम प्रधान को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। विवेक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत होने पर कुछ ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की।

विवेक की मौत से माता-पिता समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed