{"_id":"6abf8ea04d393fc9a506c0a5","slug":"video-rayabral-ma-daema-saranata-kara-braka-oura-matara-thanasha-paratapa-saha-na-jayata-para-mahaparashha-ka-kaya-namana-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में डीएम सरनीत कौर ब्रोका और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जयंती पर महापुरुषों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में डीएम सरनीत कौर ब्रोका और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जयंती पर महापुरुषों को किया नमन
रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खादी ग्रामोद्योग पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन से हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यक्षेत्र और जीवन में भी इन सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए, ताकि हम इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें।
उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उनके जन्मदिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें जीवन में उतारने का अवसर है। कार्यक्रम में रामधुन का वादन भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।