{"_id":"6abf280b70f9656e8604c836","slug":"video-video-sata-sal-ka-anamaka-na-shanpr-ka-30-kama-ka-thaugdha-rasata-ma-brasa-fal-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सात साल की अनामिका ने शुरू की 30 किमी की दौड़, रास्ते में बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सात साल की अनामिका ने शुरू की 30 किमी की दौड़, रास्ते में बरसे फूल
गोंडा। इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा ने शुक्रवार सुबह छह बजे विद्यालय से 30 किलोमीटर लंबी दौड़ शुरू की। उसका लक्ष्य गोंडा के गांधी पार्क पहुंचकर दौड़ पूरी करना है। अनामिका के दौड़ शुरू करते ही विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उसका उत्साह बढ़ाया।
रास्ते में प्राथमिक विद्यालय चुरिहारपुर और पारासराय के छात्रों ने अनामिका का फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं, ग्रामीण भी जगह-जगह सड़क किनारे खड़े होकर उसका हौसला बढ़ाते नजर आए। छात्रा के साथ पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी मौजूद रही।
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अनामिका ने पिछले वर्ष महज आठ मिनट में 240 पुशअप्स लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। इससे पहले पिछले वर्ष गांधी जयंती पर उसने हाथ में तिरंगा लेकर 10 किलोमीटर की दौड़ एक घंटे में पूरी की थी।
दौड़ के दौरान सौरभ मिश्र, अखिलेश मिश्र, राकेश यादव, दिलीप गुप्ता, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र पाल दूबे, प्रवेंद्र मिश्र, श्रवण वर्मा और सोनू मिश्र सहित पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।