{"_id":"6abf23bbd90772b9920ce12b","slug":"video-food-safety-department-conducts-surprise-checks-at-sweet-shops-in-talwandi-bhai-orders-disposal-of-moldy-sweets-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवंडी भाई में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग की अचानक चेकिंग, फेंकवाई फफूंद लगी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवंडी भाई में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग की अचानक चेकिंग, फेंकवाई फफूंद लगी मिठाई
मिलावटखोरी और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने तलवंडी भाई में विभिन्न मिठाई की दुकानों पर अचानक चेकिंग और सैंपलिंग की। इस दौरान जगदंबा स्वीट्स, कुल्लर स्वीट्स और काका स्वीट्स की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और हाइजीन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कुल्लर स्वीट्स में गंदगी और सफाई व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर विभाग की ओर से चालान किया गया। दुकानदार को साफ-सफाई के निर्धारित मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
वहीं, जगदंबा स्वीट्स और काका स्वीट्स से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। काका स्वीट्स से विशेष रूप से पनीर का सैंपल भी लिया गया, जिसे नियमानुसार विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा। फफूंद लगी मिठाई फेंकवाई गई।
विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थ तैयार करने और बेचने के दौरान साफ-सफाई, व्यक्तिगत हाइजीन, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए चेकिंग और सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।