{"_id":"6abf38f24c7717a0fe04db7f","slug":"video-etah-cross-country-race-held-without-traffic-police-on-busy-highway-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में क्रॉस कंट्री की सुरक्षा व्यवस्था फेल, हाईवे पर दौड़े बच्चे-युवा, ट्रैफिक पुलिस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में क्रॉस कंट्री की सुरक्षा व्यवस्था फेल, हाईवे पर दौड़े बच्चे-युवा, ट्रैफिक पुलिस नदारद
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम से शुक्रवार को गाँधी जयंती के मौके पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में यातायात व्यवस्था की गंभीर कमी नजर आई। प्रतियोगिता में बच्चे और युवा जीटी रोड पर दौड़ते रहे, लेकिन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच उनकी सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस मौजूद नहीं थी। इससे दौड़ में शामिल प्रतिभागियों के साथ हादसे का खतरा बना रहा।
दौड़ के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। प्रतिभागियों को सड़क पर दौड़ते समय वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ के आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया था। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने का अनुरोध भी किया गया था, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।