{"_id":"6ae453d42a1fd4d6000a9155","slug":"video-rain-wreaks-havoc-on-farmers-in-rae-bareli-damages-paddy-crop-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश से किसानों पर आई आफत, धान की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बारिश से किसानों पर आई आफत, धान की फसल को नुकसान
रायबरेली में 'अर्नब' के प्रभाव और बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विकासखंड महराजगंज क्षेत्र के पुरासी, जमुरावां, कोटवा मोहम्मदाबाद, भटसरा, मझिगवां सहित आसपास के कई गांवों में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण पककर तैयार धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, वहीं कटाई के बाद खेतों में रखी फसल बारिश में भीगने से खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
क्षेत्रीय किसान जगत नारायन मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, शत्रोहन सोनी, संत कुमार चौधरी, मनोज मिश्रा, श्याम बहादुर सिंह, अंजनी दीक्षित, महेश अवस्थी, रामशरन लोधी, बाबूलाल और राम प्रकाश आदि ने बताया कि किसानों ने पूरे साल कड़ी मेहनत कर धान की फसल तैयार की थी। फसल पककर कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में फसल गिरने से कटाई में परेशानी होगी और उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।
किसानों के सामने अब भीगी हुई धान की फसल को सुरक्षित बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश के पानी से खेतों में जलभराव होने के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं कटी हुई फसल में अधिक नमी रहने से दानों के काले पड़ने, अंकुरित होने और फफूंद लगने का खतरा बना हुआ है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेती में पहले ही खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है। ऐसे में तैयार फसल को नुकसान पहुंचने से उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।