{"_id":"6ae4fa0fcbd3e913980f0861","slug":"womans-body-found-hanging-after-karwa-chauth-rituals-raebareli-news-c-102-1-slko1037-166758-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: करवा चौथ पूजन के बाद फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: करवा चौथ पूजन के बाद फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
सिधौली। करवा चौथ का पूजन करने के बाद एक महिला का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पत्नी का शव देखकर पति के होश उड़ गए। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीबीपुर गांव निवासी रंजीत कुमार जिले से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। करवा चौथ से एक दिन पहले वह घर आए थे। परिवार में उनकी पत्नी सुनीता (36), 15 वर्षीय बेटा अजय और 11 वर्षीय बेटी अर्पिता हैं। बृहस्पतिवार रात सुनीता पड़ोस में आयोजित करवा चौथ पूजन में शामिल होने गई थीं। पूजन के बाद घर लौटकर उन्होंने पति और बच्चों के साथ भोजन किया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए।
शुक्रवार सुबह रंजीत की आंख खुली तो कमरे में छल्ले के सहारे रस्सी से पत्नी का शव लटकता देखा। पड़ोसियों की मदद से वह सुनीता को सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रंजीत के अनुसार, परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।