फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Temperature drops due to rain and cold winds; chill intensifies

Raebareli News: बारिश और सर्द हवाओं से लुढ़का तापमान, बढ़ी सिहरन

Sat, 31 Oct 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to rain and cold winds; chill intensifies
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला।
सीतापुर। अर्नब तूफान के असर से जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद शहर समेत कई इलाकों में शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। इस दौरान करीब 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं। बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार से ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सर्द रहा। दोपहर बाद शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जबकि कमलापुर और सिधौली समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बारिश के चलते लोगों ने जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना मुनासिब समझा। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अर्नब तूफान के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने और जिले के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने लोगों को आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेतों में नमी से गेहूं की बोआई में होगी आसानी
बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में नमी बढ़ने से गेहूं की बोआई को गति मिलेगी। इन दिनों जिले में गेहूं, जौ, मटर, मसूर और चना समेत कई फसलों की बोआई का काम चल रहा है। बोआई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी होना जरूरी है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, तेज बारिश होने पर गन्ने की कटाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, सरसों समेत हाल ही में बोई गई फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसान शारदा सिंह ने बताया कि जिन किसानों को अभी बोआई करनी है, उनके लिए बारिश लाभदायक है। खेतों में नमी बढ़ने से बोआई में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed