फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Child dies after receiving five injections

Raebareli News: पांच इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत

Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Child dies after receiving five injections
लहरपुर के मिश्रपुर में अवैध पैथोलॉजी में स्वास्थ्य अ​धिकारियों से जड़ा ताला। 
सीतापुर। बिसवां कस्बे के मोहल्ला बगिया स्थित मो. हुसैन क्लीनिक में पांच इंजेक्शन लगाने के बाद दो माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिकायत मिलने पर डीएम ने तत्काल एसडीएम और सीएचसी अधीक्षक को मौके पर भेजा। जांच में अस्पताल का पंजीकरण समाप्त मिला। टीम ने अस्पताल का संचालन बंद करा दिया। डीएम के आदेश पर क्लीनिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कस्बे के अमर नगर निवासी रामलखन कनौजिया अपने दो माह के बेटे नितिन को जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत होने पर मोहल्ला बगिया स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने 30 मिनट में बच्चे को एक के बाद एक पांच इंजेक्शन लगा दिए। इनमें चार इंजेक्शन नस में लगाए गए। इंजेक्शन लगाने के दौरान बच्चा दर्द से परेशान था। परिजनों ने नस में इंजेक्शन लगाने का विरोध भी किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम बिसवां राहुल सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही चिकित्सक मौके से चले गए।अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच में क्लीनिक का पंजीकरण समाप्त पाया गया। इसके बाद वहां स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर ने बताया कि इस अस्पताल में पहले भी चिकित्सकीय लापरवाही के चलते एक मरीज की मौत का मामला सामने आया था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दूसरे चिकित्सक के नाम पर पंजीकरण कराया गया था। हालांकि, नए चिकित्सक के नाम से जारी पंजीकरण भी करीब चार माह पहले समाप्त हो चुका था। पूरे मामले की प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed