{"_id":"6b08147a6acd8c3250037a54","slug":"video-members-of-nr-workers-union-raised-their-voices-in-support-of-restoring-old-pension-scheme-in-raebareli-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज
रायबरेली में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रेलकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। यूनियन नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन पाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। पदाधिकारियों ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का पुरजोर विरोध भी किया। इस दौरान एनपीएस गो बैंक और यूपीएस गो बैक के नारे भी गूंजे।
शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष के पास धरने पर बैठे यूआरएमयू के पदाधिकारियों और रेलकर्मियों ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए पहले से ही आवाज उठाई जा रही है। यह आवाज उस समय तक कम नहीं होगी, तब तक ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल नहीं हो जाती है। पदाधिकारियों ने स्टेशन परिसर में घूम कर साथी रेलकर्मियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान भी किया।
शाखा मंत्री लवकुश सोनकर ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन ही भविष्य में उनका सहारा बनेगी। एनपीएस और यूपीएस से कर्मचारियों का कोई भला नहीं होगा। इसीलिए यूनियन लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष कर रही है। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। इस मौके पर महेश यादव, शिवशंकर सिंह, धर्मेंद्र यादव, विनोद सिंह, नरेंद्र यादव, सुशील यादव, राम कुमार, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।