{"_id":"678d0c50234c5d86340ce935","slug":"video-mathhayamaka-shakashhaka-sagha-ka-jal-ikaii-ka-canava-ashaka-bna-jalthhayakashha-oura-sanal-ka-matara-ka-thayatava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव, अशोक बने जिलाध्यक्ष और सुनील को मंत्री का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव, अशोक बने जिलाध्यक्ष और सुनील को मंत्री का दायित्व
रायबरेली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की जिला इकाई का चुनाव रविवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में कराया गया। अशोक कुमार शुक्ला को जिलाध्यक्ष की कमान मिली, वहीं जिला मंत्री का दायित्व डॉ. सुनील दत्त को सौंपा गया। आशुतोष कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रदेशीय मंत्री राम मोहन सिंह की देखरेख में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुन लिए गए।
प्रदीप कुमार कैथल, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राम कैलाश यादव, सचिन चंद्रा, विजय प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, रणधीर सिंह, सुनील कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, विजय शंकर शुक्ल को संगठन मंत्री, लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार को आय-व्यय निरीक्षक, सरोज अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सत्यम मिश्रा, देशराज, वेदप्रकाश सिंह, धून प्रसाद को जिला संयुक्त मंत्री बनाया गया। प्रमोद कुमार और शुभम श्रीवास्तव को जिला कार्यकारिणी सदस्य तो सोमेश सिंह और उमाशंकर सिंह को प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।
प्रदेशीय मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना शिक्षक संघ की प्राथमिकता है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती, तब तक संगठन चुप नहीं बैठेगा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन बरेली में 15 से 17 अप्रैल तक होगा। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, विजय शंकर शुक्ल, राजकुमार गुप्ता, छोटेलाल गौतम, सत्येंद्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, सभाजीत यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।