{"_id":"6ae6bc3723f2dd4ae60caa37","slug":"video-bus-full-of-devotees-overturned-on-ganga-expressway-in-rae-bareli-injuring-more-than-eight-people-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, आठ से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, आठ से अधिक घायल
यूपी के रायबरेली में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
हादसा लालगंज क्षेत्र में ऐहार के निकट किमी संख्या 486 पर हुआ। बताया गया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले 26 श्रद्धालु बस से मथुरा वृंदावन में दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ, वाराणसी जा रहे थे। तड़के ऐहार टोल प्लाजा के निकट बस अचानक अनियंत्रित हो गई।
हादसे के वक्त अधिकांश यात्री नींद में थे। पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सुजीत कुमार राय ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।