फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bus carrying pilgrims overturned on Ganga Expressway in RaeBareli injuring more than eight people

रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, आठ से अधिक घायल; अस्पताल में भर्ती

Sun, 01 Nov 2026 09:32 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

रायबरेली में श्रद्धालुओं से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। आठ से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
bus carrying pilgrims overturned on Ganga Expressway in RaeBareli injuring more than eight people
मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसा लालगंज क्षेत्र में ऐहार के निकट किमी संख्या 486 पर हुआ। बताया गया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले 26 श्रद्धालु बस से मथुरा वृंदावन में दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ, वाराणसी जा रहे थे। तड़के ऐहार टोल प्लाजा के निकट बस अचानक अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के वक्त अधिकांश यात्री नींद में थे। पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सुजीत कुमार राय ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed