{"_id":"6b0810e72ae794e1b60c0f1c","slug":"video-brackish-water-for-100-years-in-taddipur-at-raebareli-500-people-fetch-drinking-water-from-a-kilometer-away-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के तद्दीपुर में 100 साल से खारा पानी, एक किमी दूर से पीने का पानी लाते हैं 500 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के तद्दीपुर में 100 साल से खारा पानी, एक किमी दूर से पीने का पानी लाते हैं 500 लोग
रायबरेली में बछरावां क्षेत्र के यादव का पुरवा गणेशपुर मजरे तद्दीपुर गांव में पिछले 100 वर्षों से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। इस गांव में करीब 500 लोगों की जनसंख्या है, जो रोज सुबह-शाम-दोपहर सिर्फ खाना बनाने और पीने के लिए पानी की व्यवस्था के लिए पैदल पड़ोसी गांव एक किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते हैं।
गांव में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी परिवार के लिए प्लास्टिक की पम्प, बाल्टी, डिब्बा समेत अन्य बर्तनों में पानी भरकर लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना सुबह-शाम पानी लाना ही उनकी दिनचर्या बन गई है। एक घर का काम चलाने के लिए दो से तीन बार पानी लाना पड़ता है।
गांव के संतोष कुमार, ज्ञानवती और गीता ने बताया कि वह लोग पूरे जीवन से एक किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते हैं, तब जाकर पीते हैं। खारा पानी होने के चलते गांव में बीमारियां और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो रही हैं। कई बार शिकायत की गई, अधिकारी मौके पर पहुंचे, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो बार पानी की टंकी बनी, करीब एक करोड़ रुपए खर्च हुए, वह भी शुरू नहीं हो सकी है। मीठे पानी के इंतजार में उन लोगों का जीवन आखिरी पड़ाव पर है, परंतु मीठा पानी नहीं मिल पाया।
ग्रामीण शंकर , राजू ने बताया कि गांव में दो बार पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन उसमें आज तक पानी नहीं आया। मजबूरी में लोगों ने अपने घरों में इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगवाए, लेकिन उनसे भी खारा पानी ही आता है, जो पीने लायक नहीं है
खारा पानी इस्तेमाल करने से लोगों के शरीर में इन्फेक्शन हो रहा है। दांत गंदे हो रहे हैं। कपड़े धोने पर कपड़ों का कलर उड़ जाता है और कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।