{"_id":"6ab4cb91357a1cf37b09cf63","slug":"juloos-e-gausia-taken-out-with-great-grandeur-in-pilibhit-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:34 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-गौसिया शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह आस्तान-ए-हशमतिया से सुबह 11 बजे शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस दरगाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
पूर्व में हुए विवादों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नौ स्थानों पर बैरीकेडिंग कर प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। जुलूस पंजाबीआन चौराहा फीलखाना, धुनो वाला चौराहा, मदीना शाह, लाल रोड, शाहजी मियां की मजार और छोटी मार्केट समेत अन्य स्थानों से होकर गुजरेगा।
जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने संभाली है। जुलूस में दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां, मुफ्ती बुरहान रजा खां, हाफिज इसरार अहमद अशरफी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।