फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A raid was conducted on information about hunting of wild boar, one person was caught with 25 kg of meat.

Pilibhit News: जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर छापा, 25 किलो मांस समेत एक पकड़ा

Fri, 25 Sep 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A raid was conducted on information about hunting of wild boar, one person was caught with 25 kg of meat.
जंगली सूअर के मांस के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत- वन विभाग
पूरनपुर। थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम भायपुर में बृहस्पतिवार शाम जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 25 किलो जंगली सूअर के मांस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि, मौके से 10 से 12 लोग भाग गए। घटनास्थल से पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि ग्राम भायपुर में मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग जंगली सूअर का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान जयवीर निवासी ग्राम सबलपुर खास, थाना पूरनपुर को पकड़ लिया गया। मौके से करीब 25 किलो जंगली सूअर का मांस बरामद हुआ। टीम ने घटनास्थल से पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी को रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed