{"_id":"6ab57450fd3a79fa7d0549c1","slug":"a-truck-carrying-paddy-overturned-causing-a-two-km-traffic-jam-on-the-assam-highway-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-169555-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान से भरा ट्रक पलटा, असम हाईवे पर दो किमी तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान से भरा ट्रक पलटा, असम हाईवे पर दो किमी तक लगा जाम
Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर पलटा पड़ा ट्रक। स्रोत राहगीर
गजरौला। लखीमपुर मार्ग के असम हाईवे पर जरा चौकी के पास गढ़ा पचपेड़ा मोड़ पर बुधवार रात धान की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। ट्रक पलटने से हाईवे के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
बुधवार रात करीब दो बजे धान की बोरियां लेकर एक ट्रक फतेहगढ़ से पंतनगर जा रहा था। गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के पास गढ़ा पचपेड़ा मोड़ पर जंगल के निकट अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही धान की बोरियां सड़क पर फैल गईं और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगाई गई। एक हाइड्रा का बॉक्स फट जाने के बाद दो और हाइड्रा मंगवाए गए। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क किनारे कराया जा सका।
हादसे में ट्रक चालक सचिन पुत्र रामफल निवासी बछरावां गांव महरोरा, जिला रायबरेली और उसका सगा भाई व हेल्पर धीरज घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कर दिया गया।