Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Muzaffarnagar News
›
Gathwala Khap Chaudhary will not participate in Soram Sarvkhap Panchayat, Baba Rajendra Malik said that the rules were not followed.
{"_id":"690f677a0da705c7e3001788","slug":"video-gathwala-khap-chaudhary-will-not-participate-in-soram-sarvkhap-panchayat-baba-rajendra-malik-said-that-the-rules-were-not-followed-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सोरम सर्वखाप पंचायत में शामिल नहीं होंगे गठवाला खाप चौधरी, बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि नियमों का पालन नहीं किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सोरम सर्वखाप पंचायत में शामिल नहीं होंगे गठवाला खाप चौधरी, बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि नियमों का पालन नहीं किया गया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के सोरम गांव में होने जा रही सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक और थांबेदारों ने पंचायत के बहिष्कार का एलान किया। आरोप लगाया कि खाप पंचायत अवैधानिक है। पंचायत बुलाने की प्रक्रिया का पालन ही नहीं किया गया। इसी वजह से खाप के लोग शामिल नहीं होंगे। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि सोरम में 16 से 18 नवंबर से होने वाली पंचायत को सर्वखाप पंचायत के नाम से प्रचारित करना गलत है। सर्वखाप पंचायत के आयोजन की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। खाप पंचायतों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न खापों के बीच मतभेदों को हल करना, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों पर रोक लगाना होता है। इस मौके पर श्याम सिंह मलिक, बाबा ईश्वर सिंह, खाप मुखिया रविंद्र चौधरी, तेजपाल वर्मा, अजय चौधरी, रामकुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी मौजूद रहे और गठवाला खाप का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।