{"_id":"6aa06454c6571ff7f10ffae0","slug":"private-hospital-raided-on-complaint-of-surgery-notice-issued-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-180165-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सर्जरी की शिकायत पर निजी अस्पताल पर छापा, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सर्जरी की शिकायत पर निजी अस्पताल पर छापा, नोटिस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी रोड स्थित निजी अस्पताल पर बिना अनुमति सर्जरी किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से छापा मारा गया। चिकित्सक मौके पर न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनका जवाब तलब किया। चेतावनी दी कि यदि अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं किया गया तो बुधवार को हॉस्पिटल सील कर दिया जाएगा।
मदीना चौक के पास बझेड़ी रोड पर निजामुद्दीन हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल जिलाध्यक्ष देशराज चौहान की ओर से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को फोन कर शिकायत की गई कि निजामुद्दीन हॉस्पिटल पर बिना अनुमति एक मरीज की सर्जरी की गई। हालत बिगड़ने पर जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। एमडी चिकित्सक डॉ. अब्दुल बारी की तैनाती संबंधी दस्तावेज पाए गए लेकिन हॉस्पिटल पर छह मरीज भर्ती होने के बावजूद संबंधित चिकित्सक मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
डॉ. अब्दुल बारी ने बताया कि वह आवश्यक काम से थानाभवन में हैं। हॉस्पिटल में सर्जरी का कोई मरीज नहीं मिला। चिकित्सक को तलब किया गया है, यदि स्पष्टीकरण नहीं मिलता तो बुधवार को हॉस्पिटल सील कर दिया जाएगा।
निजामुद्दीन हॉस्पिटल के बराबर में संचालित दूसरे हॉस्पिटल एसएन मेडिकेयर का पंजीकरण आयुष विभाग में होना पाया गया। यह हॉस्पिटल पूर्व में मरियम हॉस्पिटल के नाम से संचालित होता था।