फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1282 seats vacant in graduate courses, chance for admission till 17th

Muzaffarnagar News: स्नातक पाठ्यक्रमों में 1282 सीटें खाली, 17 तक दाखिले का मौका

Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
1282 seats vacant in graduate courses, chance for admission till 17th
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के एडेड महाविद्यालयों में प्रवेश की रफ्तार इस बार धीमी रही है। चार बार प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी एडेड कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 1282 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने पांचवीं बार प्रवेश पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी 14 सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। 15 सितंबर से अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिले का मौका मिलेगा। महाविद्यालयों में 17 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन



शहर के एडेड कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक 555 सीटें डीएवी कॉलेज में खाली हैं। सनातन धर्म महाविद्यालय में 504, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में 178 सीटें रिक्त हैं। जैन कन्या महाविद्यालय में बीए की 45 सीट खाली हैं। यहां पर रेगुलर कोर्स में बीए ही उपलब्ध है। अन्य पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत चल रहे हैं। प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि प्रवेश प्राप्त कर चुके छात्रों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। देर से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन

----------------
रिक्त सीटों की स्थिति
डीएवी महाविद्यालय
बीए - 63
बीएससी गणित- 422
बीएससी बॉयोलॉजी- 65
एलएलबी - 05
---------------------
सनातन धर्म महाविद्यालय
पाठ्यक्रम - रिक्त सीट
बीए ----- 206
बीएससी गणित - 202
बीएससी बॉयोलॉजी - 14
बीकॉम - 37
बीएससी गृहविज्ञान - 45
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय
बीएससी कृषि - 09
बीएससी बॉयोलॉजी - 54
बीएससी गणित - 95
बीकॉम -20
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed