Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Muzaffarnagar News
›
Advocates took out a silent procession in protest against e-registration, submitted a memorandum to the CM in the Collectorate to the City Magistrate.
{"_id":"6a42a2a1f95e2a058606c3d2","slug":"video-advocates-took-out-a-silent-procession-in-protest-against-e-registration-submitted-a-memorandum-to-the-cm-in-the-collectorate-to-the-city-magistrate-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ई पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मौन जुलूस, कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ई पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मौन जुलूस, कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ई पंजीकरण के विरोध में सदर तहसील स्थित उप निंबंधक कार्यालय पर दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं का धरना जारी है। सोमवार को तहसील सदर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय पर ई पंजीकरण के विरोध में करीब 14 दिन से हड़ताल जारी है। जिसमें तहसील के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर अपने चेंबर बंद कर धरना दे रहे हैं। संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार सोमवार को सदर तहसील से मौन जुलूस निकाला गया। मीनाक्षी चौक होते हुए जुलूस शिव चौक पहुंचा। जहां ई पंजीकरण के विरोध में नारेबाजी की गई। वहां से रानी झांसी रोड होते हुए अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को विभिन्न मांगों से संबंधी एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आरोप लगाया कि यह सरकार केवल अफसर चला रहे हैं। वे अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिनका मकसद मुख्यमंत्री की नजरों में अपने आपको को ऊंचा दिखाना है। चाहे उनकी बनाई नीति से जनता का कितना भी अहित हो जाए। योगेन्द्र कांबोज एडवोकेट, हाजी कमरुज्जमां एडवोकेट, संजय शिवम एडवोकेट, हेमंत कुमार, पारस हसीजा, मनोज पाल, सुशील त्यागी, दीपक कुमार, रेशु शर्मा, गोपाल, तहसीन अहमद, तसलीम अहमद, रेशु शर्मा अशोक त्यागी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।