{"_id":"69299f79d09be7fad307617c","slug":"video-wilsonia-scholars-became-overall-champions-in-arm-wrestling-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"आर्म रेसलिंग में विल्सोनिया स्कॉलर्स बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्म रेसलिंग में विल्सोनिया स्कॉलर्स बना ओवरऑल चैंपियन
तीसरी जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में विल्सोनिया स्कॉलर्स के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल जीतकर टीम को ओवरऑल चैंपियन बना दिया। आयोजकों के अनुसार बालिका वर्ग की स्पर्धाएं बुधवार को खेली जाएंगी। प्रतियोगिता में गांधी नगर पब्लिक स्कूल दूसरे और आरआरके स्कूल व ग्रीन मिडोज स्कूल की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। कांठ रोड पर स्थित एकेडमी में पीपुल आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से कुल 180 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजकों के अनुसार अंडर-13 में 30 किग्रा से कम आयु वर्ग की स्पर्धा में अबजार पहले, 35 किग्रा में रोहन पहले व मो. अयाज दूसरे स्थान पर रहे। 40 किग्रा भार वर्ग में जैन अब्दुल्ला पहले, हुसैन आलम दूसरे, 45 किग्रा की स्पर्धा में मो. तहा पहले, निहाल दूसरे, 50 किग्रा भार वर्ग में पराग पहले, कुद्दूस दूसरे, 55 किग्रा में सैफुल्ला पहले, अबूजर दूसरे, 60 किग्रा में हुजैफ पहले व नबील दूसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में रोनी जॉन पहले, मोआज दूसरे, 50 किग्रा में कबीर पहले, आयुष दूसरे, 60 किग्रा में आर्यन शर्मा पहले, वंश चौहान दूसरे, 65 किग्रा में मयंक पहले, आमिर दूसरे, 70 किग्रा में आयुष कोहली पहले, जीशान दूसरे, 70 किग्रा से अधिक की स्पर्धा में भुवनेश पहले, अनंत पराशर दूसरे स्थान पर रहे।
50 किग्रा में सिराज, 55 में अर्जुन जीते
जूनियर वर्ग की 50 किग्रा की स्पर्धा में मो. सिराज पहले, अभय सक्सेना दूसरे, 55 किग्रा में अर्जुन सिंह पहले, आर्यन त्यागी दूसरे, 60 किग्रा में आकिब मलिक पहले, आदित्य शर्मा दूसरे, 65 किग्रा में शोएब सैफी पहले, वासिफ उस्मानी दूसरे, 70 किग्रा में महर्षि आनंद पहले, 75 किग्रा में रणवीर पहले, लकी दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 में 70 किग्रा की स्पर्धा में कृष्णा पहले, नवाज दूसरे और 70 किग्रा से अधिक भार वर्ग में आदित्य पहले व जीतू दूसरे स्थान पर रहे। यूथ 55 किग्रा में सरोज पहे, तरुण दूसरे, 60 किग्रा में कार्तिक पहले, फरदीन दूसरे, 75 किग्रा में शुभम पहले, दशामना दूसरे स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।