फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy rain in Moradabad: Drop in temperature brings a chill; schools closed following an alert

मुरादाबाद में झमाझम बारिश: तापमान गिरने से ठंडक का एहसास, अलर्ट के बाद स्कूल बंद, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

Sat, 26 Sep 2026 12:04 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 26 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

मुरादाबाद में लगातार बारिश के से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट के कारण ठंडक का एहसास हो रहा है। शहर में कई जगह जलभराव के साथ कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 

विज्ञापन
Heavy rain in Moradabad: Drop in temperature brings a chill; schools closed following an alert
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी लगातार जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट होने से ठंडक का एहसास होने लगा है।

विज्ञापन


लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ गई है। सुबह से लगातार बारिश हो रही है। सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में बिजली नहीं आने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बारिश के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शनिवार को मुरादाबाद में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ अन्य बोर्डों के स्कूलों पर भी अवकाश का आदेश लागू है। रामपुर और अमरोहा में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।


मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed