फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरोहा सामूहिक दुष्कर्म केस: खानपुर विधायक ने 2016 में खरीदी थी 100 बीघा जमीन; जेल में करवट बदलते रहे आरोपी

Sat, 26 Sep 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 26 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

अमरोहा सामूहिक दुष्कर्म केस में जानकारी सामने आई है कि उत्तराखंड के खानपुर विधायक ने यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर में ससुरालियों के साथ मिलकर 100 बीघा जमीन खरीदी थी। पचास बीघा जमीन में विधायक उमेश शर्मा का आलीशान फार्म हाउस बना है। बाकी भूमि में खेती हो रही है। एसडीएम की जांच के बाद रिपोर्ट सामने आई है। राजस्व अभिलेखों की भी जांच हो गई है।

विज्ञापन
Amroha MLA Farmhouse Incident Khanpur MLA purchased 100 bighas land in Hasanpur in 2016 along with his in-laws
हसनपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का झूलपुरी स्थित फार्म हाउस भी जांच के घेरे में आ गया है। शुक्रवार को हसनपुर एसडीएम हिंमाशु उपाध्याय राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राजस्व अभिलेखों की जांच की। 



प्रशासनिक जांच से साफ हुआ कि विधायक ने अपने ससुरालियों के साथ मिलकर 2016 में यहां 100 बीघा जमीन खरीदी थी। पचास बीघा भूमि में फार्म हाउस बना लिया जबकि बाकी में खेती हो रही है। हसनपुर के झूलपुरी गांव में यह फार्म हाउस आलीशान बना है। 

22 सितंबर की रात को सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और हसनपुर कोतवाली के दरोगा तथा सिपाही यहां ठहरे थे। रजबपुर थाने के दरोगा ने इन्हें गृह मंत्रालय की जांच टीम बताकर यहां ठहराया था।
Amroha MLA Farmhouse Incident Khanpur MLA purchased 100 bighas land in Hasanpur in 2016 along with his in-laws
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां हरियाणा निवासी एक युवती भी थी जिसने इन सभी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फार्म हाउस के दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं। 

शुक्रवार की शाम को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय जांच करने फार्म हाउस पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि फार्म हाउस समेत करीब 100 बीघा जमीन वर्ष 2016 में खरीदी गई थी। राजस्व अभिलेखों के अनुसार झूलपुरी स्थित फार्म हाउस करीब 50 बीघा जमीन में बना है और यह जमीन उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनके ससुर प्रदीप किशोर शर्मा के संयुक्त नाम पर दर्ज है।

Amroha MLA Farmhouse Incident Khanpur MLA purchased 100 bighas land in Hasanpur in 2016 along with his in-laws
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा फार्म हाउस के आसपास करीब 50 बीघा जमीन विधायक उमेश कुमार, उनके साले ऋषि शर्मा और उनकी फर्म डीडी डेवलपर्स के नाम दर्ज मिली है। एसडीएम ने जमीन के स्वामित्व, खरीद और राजस्व इंद्राज से संबंधित अभिलेखों की जानकारी जुटाई। यह भी देखा जा रहा है कि जमीन के इस्तेमाल और फार्म हाउस के निर्माण से संबंधित अभिलेखों की स्थिति क्या है। प्रशासन अब जमीन के मालिकाना हक और उसकी कानूनी स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha MLA Farmhouse Incident Khanpur MLA purchased 100 bighas land in Hasanpur in 2016 along with his in-laws
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीआरपीएफ कर्मी भी निलंबित, चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद अलवर (राजस्थान) निवासी सीआरपीएफ के निरीक्षक लालाराम यादव, मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी हेड कांस्टेबल मोहित को भी निलंबित कर दिया गया है। अब चारों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 

चारों नौकरी से बर्खास्त किए जा सकते हैं। चर्चा है कि सीआरपीएफ के दोनों कर्मियों के निलंबन की पुष्टि आईजी सीआरपीएफ ने की है। पुलिस ने घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। विवेचना में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
Amroha MLA Farmhouse Incident Khanpur MLA purchased 100 bighas land in Hasanpur in 2016 along with his in-laws
अमरोहा में युवती से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को पीड़िता ने महिला जज के सामने बयान दर्ज कराया। आपबीती बयां करने के दाैरान पीड़िता की आंखों में आंसू आ गए। पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर को उसकी भावना नाम की महिला से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। भावना ने उसे मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से सोनीपत में मिलने के लिए कहा था। 

इसके बाद वह सोनीपत पहुंची, जहां मोहित ब्रेजा कार में मिला। यहां से दोनों मेरठ पहुंचे थे। वहां मोहित का परिचित सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अलवर (राजस्थान) निवासी लालाराम भी कार में सवार हो गया। इसके बाद मोहित दोनों को लेकर हसनपुर आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed