{"_id":"69dd02a1c777164e5c0ea6a9","slug":"video-vhp-and-bajrang-dal-workers-took-out-a-saffron-procession-featuring-attractive-tableaux-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा यात्रा
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भगवा शोभायात्रा निकाली तो शहर भगवामय नजर आया। आकर्षक झांकियों के साथ भगवा यात्रा जिस रास्ते पर भी निकली तो वहां सनातन परंपरा से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य सनातन के शौर्य को बढ़ाने के लिए समरस समाज के निर्माण के लिए हिंदू युवाओं में कर्तव्य बोध कराना था।
भगवा यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। युवाओं ने तरुणाई लठ पूजन भी किया। महानगर संयोजक राजीव ठाकुर के नेतृत्व में शोभायात्रा बुध बाजार से गुलजारीमल धर्मशाला, ताड़ीखाना, गुरहट्टी, गंज बाजार, कोतवाली, टाउनहाॅल होते हुए एसएसके इंटर कॉलेज पर पूर्ण हुई। यहां एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुकेश सिक्का की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दीपक गुप्ता पहुंचे। मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, विशिष्ट अतिथि प्रणीत गुप्ता, विशेष संपर्क प्रमुख मेरठ प्रांत राजकुमार डूंगर, प्रांत मंत्री कुंवर अनिरुद्ध अग्रवाल, देशपाल चौहान, संजीव वाल्मीकि शामिल रहे। मुख्य वक्ता मुकेश खांडेकर ने कहा कि विश्व के कई देश आपस में युद्ध कर रहे हैं। यह युद्ध अर्थ, स्वार्थ और शक्ति के वैभव और प्रतिष्ठा का है लेकिन ऐसी शक्ति किस काम की, जिसमें ममता, करुणा, सेवा, दया और समर्पण न हो। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई इस शोभा यात्रा का उद्देश्य मात्र नारेबाजी करना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से हम यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हम राम को मानते हैं तो राम की ही मानेंगे। संचालन विभाग संगठन मंत्री बृजेश ने किया। यात्रा के दौरान हजारों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता जय श्री राम, जय बजरंगी का उद्घोष करते चल रहे थे।
भगवा यात्रा में महानगर विहिप अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंत्री अनिल कठेरिया, विहिप संयोजक बजरंग दल नवदीप सिंह, प्रभात गोयल, विक्की प्रजापति, वरुण शर्मा, अनिल शर्मा, नवदीप अग्रवाल, विपिन गुप्ता, सचिन विश्नोई, गौरव कश्यप, जयदेव यादव, अश्वनी सूद व पंकज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।