{"_id":"69e241702d9df2dbe50eba00","slug":"video-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-guarantees-womens-self-respect-gulab-devi-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान की गारंटी : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान की गारंटी : गुलाब देवी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत चल रहे टाउनहाॅल कार्यक्रम की कड़ी में भाजपा महानगर की ओर से पंचायत भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सरकार के इस कदम की सराहना की। फैसले काे ऐतिहासिक बताया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और इस ऐतिहासिक पहल का व्यापक समर्थन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत है, जिससे महिलाओं को समाज एवं राजनीति में नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने अधिनियम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमवती उपाध्याय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक रितु नारंग ने किया।
इस दाैरान क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, स्नेह प्रोजेक्ट की डायरेक्टर शिखा गुप्ता, नैंसी अग्रवाल, पायल रस्तोगी, डॉ. नीतू रस्तोगी, वीना अरोड़ा, विशाल त्यागी, विजय लक्ष्मी पंडित, सुनीता शर्मा, अभिषेक चौबे, अर्चित गुप्ता आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।