{"_id":"6a3d2c594d63c6c6860ba804","slug":"video-shankaracharya-avimukteshwarananda-targeted-the-yogi-government-saying-vote-for-those-who-protect-the-cow-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- गोमाता की रक्षा करने वालों को वोट दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- गोमाता की रक्षा करने वालों को वोट दें
मुरादाबाद में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए वह लगातार जनजागरण अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में अब तक 250 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकार का व्यापक जनसंपर्क अभियान किसी राजनीतिक नेता ने भी नहीं चलाया है। शंकराचार्य ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचना है।
उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को लखनऊ में एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें गोरक्षा और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन परंपरा के सामने सबसे बड़ी चुनौती नकली हिंदुओं से है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गोवंश का वध हो रहा है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से गाय को गोमाता कहते हैं लेकिन सरकारी अभिलेखों में आज तक उसे केवल पशु के रूप में ही दर्ज किया गया है। शंकराचार्य ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गाय को गोमाता घोषित किया था। ऐसे में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में अब तक ऐसा निर्णय नहीं लिया जाना सवाल खड़े करता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान के समय ऐसे प्रत्याशियों और दलों का समर्थन करें, जो गोमाता की रक्षा के पक्षधर हों और गोहत्या का समर्थन करने वालों के पक्ष में मतदान न करें। प्रेस कांफ्रेंस के अंत में उन्होंने गोरक्षा को लेकर अपने अभियान को और तेज करने का एलान किया तथा कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस विषय पर जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।