{"_id":"6aa077255a4e8a8ae5038c26","slug":"the-extremely-backward-community-must-unite-for-its-rights-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115349-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपने हक के लिए एकजुट हो अति पिछड़ा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपने हक के लिए एकजुट हो अति पिछड़ा समाज
Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित सैनी धर्मशाला पर अति पिछड़ा वर्ग संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित की गई सभा में समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद किए जाने का आह्वान किया गया। इसी के साथ अपने हक के लिए भी संघर्षशील रहने को कहा गया। सभा के बाद समाज के लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर अपनी मांगों को लेकर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को अति पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह सैनी ने सभा के दौरान कहा कि समाज के लोगों को आने वाले चुनावों में विचार करने की जरूरत है। अपने हक के लिए सभी एकजुट होकर संघर्ष करें। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. कमल कुमार आर्य ने की। इसके बाद अति पिछड़ा समाज की महिलाओं और पुरुषों ने संगठन के तत्वावधान में नगर में जुलूस निकाल और मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। त राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी को दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह सैनी, मनोज कुमार, चेतराम सिंह, कमल आर्य, अशोक सिंह, हरि सिंह, घसीटा सिंह, राजवीर सिंह आदि अति पिछड़ा वर्ग समाज के लोग रहे।