फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Erosion by the Ramganga River has accelerated.

Moradabad News: रामगंगा नदी से कटान ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Erosion by the Ramganga River has accelerated.
कांठ। खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर अब धीरे-धीरे स्थिर होने लगा है, लेकिन नदी ने खेतों में कटान की रफ्तार को तेज कर दिया है। जिससे खादर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उनकी फसलें नदी में समा रही हैं। जिससे काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन




कांठ के गांव बहादरपुर खद्दर के ग्राम पंचायत प्रशासक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम तो हो रहा है, लेकिन नदी खेतों में तेजी से कटान कर रही है। दरियापुर के अमीचंद्र सैनी ने बताया कि कई दिन से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, अभी गांव तक कोई खतरे ही बात नहीं है, पानी नदी की हद में ही है। गोपालपुर के मनोहर सिंह का भी कहना है कि रामगंगा नदी का जलस्तर अब कम है, लेकिन कटान से किसान परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर तहसील क्षेत्र से होकर निकल रहीं करूला नदी और गांगन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ चल रहा है। इन नदियों पर बने रपटा पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण कांठ क्षेत्र में रामगंगा नदी सहित करूला, सुंदरी और गांगन नदियों का भी जलस्तर काफी बढ़ा हुआ चल रहा है। ऐसे में अलर्ट भी घोषित किया हुआ है। जहां क्षेत्र में सभी छह बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर हैं तो वहीं कांठ की एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर खादर क्षेत्र में लेखपालों की ड्यूटियां भी निर्धारित की हैं। इसी के साथ मंगलवार को तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है। जिसका हेल्पलाइन नंबर 915912974411 भी जारी किया गया है। इसी के साथ इस पर एसडीएम और तहसीलदार के नंबर भी अंकित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed