{"_id":"6aa0769cc756b22b8c0bb882","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-to-the-principal-kanth-news-c-276-1-smbd1006-113054-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एबीवीपी ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एबीवीपी ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन
Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह नगर के हरिमंगल महाविद्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य को दिया।
ज्ञापन में मांग की गई कि प्रैक्टिकल फीस के नाम पर गलत तरीके से कोई वसूली न की जाए और प्रैक्टिकल फाइल के नाम पर छात्रों को परेशान न किया जाए।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि विद्यार्थी परिषद द्वारा उठाई गई मांगों और छात्रों की अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हेमंत चौधरी, तहसील संयोजक सिद्धार्थ शर्मा, नगर मंत्री अंशपाल, यश चौधरी, हर्षित चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, विजय सागर, पंकज यादव, अजीत सिंह, मोहित सिंह, अपूर्व यादव मुख्य थे।
कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर शांति व्यवस्था बनाए रहने के उद्देश्य से थाना बिलारी पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश रंजन ने परिषद पदाधिकारियों को उनके द्वारा बताईं गईं समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने बताया कि अपनी समस्याएं लेकर छात्रों को कुछ गलतफहमी हो गई थी जिसे वार्ता के बाद दूर करा दिया गया।