फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Phuldol procession taken out with great fanfare.

Moradabad News: धूमधाम से निकाली फूलडोल शोभायात्रा

Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Phuldol procession taken out with great fanfare.
कुंदरकी। भगवान श्रीकृष्ण के छठी पर्व पर कुंदरकी में फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में फूलडोल, राधाकृष्ण, रामदरबार, भगवान शिव, काली माता समेत अनेक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान भजनों पर युवा थिरकते हुए चले रहे थे।
विज्ञापन

प्राचीन श्री शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार की दोपहर में कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर से प्रारंभ हुआ जोकि नगर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होती हुई ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग पर स्थित फूलडोल स्थल पर पहुंच कर विशाल मेले में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

यहां पर भजन कीर्तन के बाद शोभायात्रा वापस श्री शिव मंदिर पर ही आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से जुड़ी झांकियों में बच्चों ने स्वरूप निभाए जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में अध्यक्ष रमन भूषण, राजीव शर्मा, प्रेमपाल दिवाकर, राजेश सागर, अजय अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, देवसिंह सैनी, हरीश शर्मा, शैलू वर्मा, गोपाल वर्मा, शोभित वाल्मीकि, राम बिहारी, दीप वाल्मीकि, सोनू शर्मा, शिशुपाल सिंह, सुभाष चंद्रा, शिव कुमार वर्मा, श्योराज सिंह सागर आदि सनातनी प्रेमियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed