Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Moradabad News
›
Devotees became emotional after listening to the exile episode, Acharya Vyom Tripathi gave the message of improving life
{"_id":"690742f90a132f16580a00d4","slug":"video-devotees-became-emotional-after-listening-to-the-exile-episode-acharya-vyom-tripathi-gave-the-message-of-improving-life-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वनवास प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, आचार्य व्योम त्रिपाठी ने दिया जीवन सुधार का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनवास प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, आचार्य व्योम त्रिपाठी ने दिया जीवन सुधार का संदेश
कुंज बिहारी महिला मंडल के तत्वावधान में पुलिस लाइन मंदिर में आयोजित संगीतमय नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन कथावाचक आचार्य व्योम त्रिपाठी ने श्रीराम वनवास संवाद का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हम कथा में प्रतिदिन बैठ रहे हैं और कथा हमारे अंदर कितनी बैठ रही है इस पर चिंतन करना चाहिए। घर में बैठे हैं और कथा की याद आ रही है यह बहुत ही श्रेष्ठ है लेकिन कथा में बैठे हैं और घर की याद आ रही है यह सही नहीं है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के कोप भवन में कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे। इनमें से पहला वचन अपने पुत्र भरत को अयोध्या की राजगद्दी मांगी और दूसरा भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। श्रद्धालुओं ने कथा को बहुत गंभीरता से सुना। कथा के मुख्य अतिथि डॉ. शशि अरोड़ा व अशोक अरोड़ा रहे। इस दौरान निमित जायसवाल, नीलम अग्रवाल, मीरा गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, अनिल भगत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।