{"_id":"6ae0738def6cf05aac096223","slug":"up-congress-workers-convention-held-in-moradabad-call-given-to-attend-the-delhi-rally-on-november-1st-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुरादाबाद में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, एक नवंबर की दिल्ली रैली में पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुरादाबाद में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, एक नवंबर की दिल्ली रैली में पहुंचने का आह्वान
Tue, 27 Oct 2026 03:19 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:19 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की और एक नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कांग्रेस का सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनपद और ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को भूड़े का चौराहा स्थित आर्चिड लॉन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य समेत पार्टी के अन्य नेता पहुंचे।
विज्ञापन
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। सम्मेलन से पहले एआईसीसी के पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा ने महानगर कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना देश बचाओ, वोट बचाओ अभियान की शुरुआत भी करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।