{"_id":"6aa597c189f8dbdf280a3aee","slug":"video-national-lok-adalat-inaugurated-in-mirzapur-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज व जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनन्द कुमार व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 254642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 1270405 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मृतकों व घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग 91980360 रुपये़ प्रतिकर अवार्ड पारित किया गया। जिले के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।