{"_id":"6aa5b534652f9b85a207b150","slug":"people-who-lost-their-lives-in-the-disaster-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161093-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आपदा में मारे गए 14 मृतकों के 13 परिवारों को दी 56 लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आपदा में मारे गए 14 मृतकों के 13 परिवारों को दी 56 लाख की सहायता
विज्ञापन
मड़िहान में आपदा में मृत हुए लोगों के परिजनों को सहायता राशि काप्रतीकात्मक चेक देते मड़िहान वि
मड़िहान। तहसील के 13 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में शनिवार को मड़िहान के विधायक भाजपा के रमाशंकर सिंह पटेल ने आपदा से प्रभावित 13 परिवारों के 14 मृतकों के परिजनों को 56 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रतिकात्मक चेक प्रदान किया। शासन से सहायता धनराशि लाभार्थियों के खाते में पूर्व में ही भेजी जा चुकी है।
इसमें ग्रामपंचायत गोड़टूटवा की मालती की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। पिता अशोक कुमार को चार लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक पंचायत भवन पर दिया। कोटवा पांडेय के रितेश गौड़ की सर्पदंश से मृत्यु हुई थी।
उनकी मां राधा गौड़ को चार लाख का चेक दिया गया। ग्राम पंचायत सिरसी के उजैर असीम की सिरसी जलाशय में डूबने से मौत हुई थी।
मृतक के पिता आसिम इजहार को चार लाख दिया गया। इसी प्रकार ग्रामपंचायत बनकी के शिवकुमार, ग्रामपंचायत छिवलहा की सतिया, ग्राम पंचायत रजौहा रामशंकर तथा उनकी पत्नी अशोक कुमारी, ग्रामपंचायत बभनी थपनवा केवली देवी, ग्रामपंचायत रैकरी के रवि, ग्रामपंचायत पचोखरा के महेश, ग्रामपंचायत पटेवर के शेषप्रकाश, ग्राम विशुनपुर के शिव कुमार, ग्रामपंचायत पिपरवार की आकांक्षा सिंह,ग्रामपंचायत मटिहानी की रामवती के परिजनों को प्रत्येक को चार लाख का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। मौके पर एसडीएम व सभी ग्रामपंचायतों के लेखपाल मौजूद रहे।