{"_id":"6aa5461fe624e406c90c0014","slug":"video-knee-and-hip-replacement-surgeries-to-be-available-at-district-hospital-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला अस्पताल में भी हो सकेगा घुटने-कूल्हे का प्रत्यारोपण, पहली बार हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला अस्पताल में भी हो सकेगा घुटने-कूल्हे का प्रत्यारोपण, पहली बार हुआ ऑपरेशन
आगरा के जिला अस्पताल में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। पहला घुटना प्रत्यारोपण शाहगंज की महिला का किया गया। अभी तक मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन गया है। विशेषज्ञ सर्जन की भी नियुक्ति हो गई है। घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। इसमें आयुष्मान कार्डधारकों के लिए निशुल्क सेवा है। अन्य मरीजों का सरकारी दर पर ऑपरेशन होगा। आर्थो सर्जन डॉ. विशाल सिंह आनंद ने बताया कि खेरिया मोड़ निवासी शीला (58) का एक घुटना गठिया के कारण खराब हो गया था। तेज दर्द के साथ ही चलने में भी परेशानी थी। ऑपरेशन कर घुटना बदल दिया गया। इसमें एनेस्थीसियन डॉ. योगेंद्र शर्मा की भी भूमिका रही। घुटने की परेशानी से जूझने वाले मरीज ओपीडी में दिखा सकते हैं। जरूरत होने पर प्रत्यारोपण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।