फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hartalika Teej is tomorrow; markets are abuzz with festive enthusiasm.

Mirzapur News: हरतालिका तीज कल, त्योहार की उमंग से गुलजार हुए बाजार

Sun, 13 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej is tomorrow; markets are abuzz with festive enthusiasm.
शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए बाजार में बढ़ी भीड़, हरी चूड़ियों और मेहंदी की बढ़ी मांग; ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

मिर्जापुर। कल मनाए जाने वाले हरतालिका तीज के पर्व को करीब आते ही शहर के बाजारों पर त्योहार का रंग चढ़ने लगा है। महिलाओं के उत्साह से बाजार गुलजार है। वासलीगंज, त्रिमुहानी, पक्काघाट समेत प्रमुख बाजारों में शनिवार को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। शृंगार की सामग्री की खरीदारी के साथ महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुट गई हैं।
तीज के लिए हरे रंग की चूड़ियों और बिंदी की विशेष मांग है। इसके साथ ही झुमके, पायल, मंगलसूत्र और आकर्षक डिजाइन के आभूषण भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं। दुकानदारों ने मांग को देखते हुए नई डिजाइन और वैरायटी का स्टॉक बढ़ा दिया है। शृंगार प्रसाधन विक्रेता मुस्कान और रोहित ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी लगातार बढ़ रही है। उधर, सजने-संवरने को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक बढ़ गई है। संचालिका रागिनी ने बताया कि महिलाओं ने मेहंदी, फेशियल, हेयर स्टाइल और मेकअप के लिए एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में बुकिंग और बढ़ने की उम्मीद है। पर्व की तैयारी में बाजार से लेकर ब्यूटी पार्लर तक महिलाओं का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
शिव-पार्वती की पूजा कर महिलाएं मांगती हैं सुख-समृद्धि
पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। विंध्याचल स्थित शेरकोठी निवासी आचार्य त्रियोगी नारायण उर्फ मिट्ठू मिश्र ने बताया कि हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए यह व्रत करती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed