{"_id":"68727d12e59ae022b30f72e5","slug":"video-loving-couple-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-10-km-away-from-home-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर से 10 किमी दूर ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने जान दी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 10 किमी दूर ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने जान दी, VIDEO
प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी प्रेमी-प्रेमिका ने घर से 10 किमी दूर जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। ट्रेन के चालक ने रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के महेवाकला गांव निवासी नंदलाल का बेटा शुभम सोनकर (23) और पास के चकडीहा गांव की अंजली (20) के बीच प्रेम संबंध था। शुभम दिल्ली में एक कंपनी में दो साल से काम करता था। 13 मई को वह अंजली को भी दिल्ली ले गया था, जहां दोनों साथ रहते थे। नंदलाल ने बताया कि छह जुलाई को शुभम घर आया था। शुक्रवार को शाम पांच बजे बड़े भाई सत्यम सोनकर से दिल्ली जाने के लिए किराया लिया। उसकी प्रेमिका अंजली कहां थी, यह दोनों के परिवार को नहीं पता था। इसके बाद रात 11 बजे जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव के पास शुभम और अंजली एक-दूसरे का हाथ पकड़कर विक्रमशिला एक्सप्रेस के सामने कूद गए। इससे उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।