Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
There is no improvement in rail traffic, Cantonment Passenger is two hours late, passengers have complained to railway officials several times
{"_id":"6888e2aa95cb35af27068fd6","slug":"video-there-is-no-improvement-in-rail-traffic-cantonment-passenger-is-two-hours-late-passengers-have-complained-to-railway-officials-several-times-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रेल यातायात में नहीं हो रहा है सुधार, छावनी पैसेंजर दो घंटे लेट, यात्री कई बार कर चुके हैं रेलवे अधिकारियों से फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रेल यातायात में नहीं हो रहा है सुधार, छावनी पैसेंजर दो घंटे लेट, यात्री कई बार कर चुके हैं रेलवे अधिकारियों से फरियाद
मेरठ। मेरठ-दिल्ली रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के समय में सुधार नहीं हो रहा है। दैनिक यात्रियों की ट्रेन आए दिन एक से दो घंटे लेट चल रही है। जिसके कारण ट्रेन से रेल यात्रियों का मोहभंग हो रहा है। यात्रियों ने मेरठ से रेपिड को सहारा बनाना शुरू कर दिया है। कुछ अन्य साधनों से गाजियाबाद और दिल्ली तक जाना आना कर रहे हैं। मंगलवार को भी दिल्ली से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस और मेरठ छावनी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन लेट रही। दिल्ली से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14661 मंगलवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 6:53 पहुंचने की बजाय 7:45 बजे पहु़ंची। इसके अलावा दिल्ली के रास्ते मेरठ तक चलने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 54411 मेरठ सिटी स्टेशन पर दो घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन का मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 8:23 बजे है जो रात्रि 10:31 बजे पहुंची। बता दें कि इस ट्रेन में प्रतिदिन मेरठ से सैंकड़ों दैनिक यात्री गाजियाबाद, दिल्ली तक सफर करते हैं। इनमें अधिकतर यात्री या तो सरकारी व प्राइवेट नौकरी करते हैं या फिर व्यापारी हैं। मेरठ छावनी पैंसेंजर पहली बार लेट नहीं हुई बल्कि सप्ताह में कम से कम पांच दिन लेट चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।