{"_id":"6a8c78590035bf25f90d7195","slug":"video-society-must-step-forward-for-the-protection-of-cattle-shubhkanth-jain-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गोवंश संरक्षण के लिए आगे आए समाज : शुभकांत जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गोवंश संरक्षण के लिए आगे आए समाज : शुभकांत जैन
मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के मालीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में श्री श्वेतांबर जैन तीर्थ समिति के प्रधान त्रिलोकचंद जैन एवं अध्यक्ष शुभकांत जैन भी मौजूद रहे। दोनों ने गौ सेवा परिवार की सराहना की। इस अवसर पर शुभकांत जैन ने गोवंश संरक्षण और सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की धरती अत्यंत पवित्र है। यहां कौरव-पांडवों के साथ जैन धर्म का भी पौराणिक महत्व जुड़ा है। भगवान शांतिनाथ ने छोटे से कबूतर की रक्षा के लिए अपना पूरा शरीर दान कर दिया था। उन्होंने कहा कि गोवंश हिंदू धर्म में पूजनीय है। इसके बावजूद गायों का सड़कों पर भटकना चिंता का विषय है। हमें केवल गाय को माता कहने के बजाय उसकी सेवा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण और देखरेख में जितना भी खर्च आएगा, जैन समाज अपनी ओर से सहयोग करेगा। शुभकांत जैन ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति गाय को सड़क पर न छोड़े। यदि किसी कारणवश गाय पालना संभव न हो तो उसे मालीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल पर पहुंचा दें। इसके लिए वह वाहन का किराया भी देने को तैयार है, लेकिन गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें। उन्होंने बताया कि घायल और बीमार गोवंश की मदद के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।