हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद चारों शार्प शूटर बागपत से होते हुए सोनीपत भागे थे। पुलिस को जांच के दौरान उनके भागने के रास्ते और पहचान से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने चारों शार्प शूटरों की पहचान कर ली है। इनमें करनाल निवासी आर्यन और सत्यम के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में करनाल, पानीपत और रोहतक में दबिश दी, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। शार्प शूटरों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनकी शक्ल घटना के समय सीसीटीवी में कैद शार्प शूटरों से मिलती है।
2 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को शार्प शूटर करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। नाला पटरी पर अंकित की हत्या करने के बाद चारों दिल्ली रोड से बड़ौत-बागपत होते हुए गौरीपुर मोड़ पहुंचे और वहां से सोनीपत की ओर निकल गए। इसके बाद सभी अपने-अपने ठिकानों पर चले गए।
3 of 7
अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया है कि शूटर करनाल, पानीपत और रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें दो करनाल के बताए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर बदमाशी वाले गानों की वीडियो और रील अपलोड करते रहे हैं। एक शार्प शूटर करनाल के कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वायरल फोटो में शार्प शूटर ही है, इसकी अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। करनाल के दो नामों की भी जांच की जा रही है।
4 of 7
अंकित बालियान की पत्नी सीमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार बदलने का शौकीन है एक आरोपी
पुलिस के अनुसार, करनाल का एक शार्प शूटर कार रखने का शौकीन है। वह हर तीन से चार महीने में कार बदलता है। उसके खिलाफ छह से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है।
5 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई दिन से रेकी कर रहे थे हमलावर, शूटरों को दी गई थी मोटी रकम
पुलिस के अनुसार, हमलावर कई दिन से अंकित की रेकी कर रहे थे। हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को मोटी रकम दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। आरोपी इंटरनेट कॉल के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे।