फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Vs England: Pakistan Cricket Board advised its players to stops commenting on Imran Khan issue

इमरान को लेकर पीसीबी का फरमान: खिलाड़ियों को पूर्व कप्तान की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से रोका, क्या है मामला

Sun, 30 Aug 2026 06:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Aug 2026 06:43 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को लेकर मुद्दा लगातार गर्म होता जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब अपने खिलाड़ियों को इमरान को लेकर बात नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Pakistan Vs England: Pakistan Cricket Board advised its players to stops commenting on Imran Khan issue
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल अपने खिलाड़ियों को पूर्व कप्तान इमरान खान के जेल में बंद होने के मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी है। यह कदम ब्रिटिश मीडिया की ओर से कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनके देश में विश्व कप विजेता कप्तान इमरान की गिरफ्तारी को लेकर टिप्पणी करने के लिए उकसाने की कोशिश के बाद उठाया गया।
विज्ञापन

इमरान को लेकर गरमा रहा मुद्दा
लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान का साक्षात्कार प्रसारित होने के बाद यह मुद्दा और गरमा गया। पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद से भी माइक आर्थटन ने पूछा कि क्या खिलाड़ियों ने इमरान के बेटों का साक्षात्कार देखा है। सरफराज ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ी उस समय खाना खा रहे थे और उन्होंने साक्षात्कार नहीं देखा।

एक संवाददाता द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर कि स्काई स्पोर्ट्स पर साक्षात्कार प्रसारित होने की स्थिति में पीसीबी ने लंच के बाद टीम को मैदान पर नहीं भेजने की धमकी दी थी, सरफराज ने कहा, 'नहीं, हमें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। हम लंच कर रहे थे।' इमरान खान के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर अन्य देशों के क्रिकेटरों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज में भी अचानक तेजी आई है। इमरान फिलहाल अदियाला जेल में बंद हैं। इमरान के पूर्व साथी और कप्तान जावेद मियांदाद ने भी अधिकारियों से उन्हें रिहा करने की भावुक अपील की और उन्हें बेहद ईमानदार व्यक्ति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहिष्कार की धमकी से क्यों पीछे हटा पीसीबी
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड स्काई स्पोर्ट्स के साक्षात्कार से खुश नहीं था क्योंकि उसमें राजनीतिक मुद्दा उठाया गया था। हालांकि, दो सितंबर को प्रिंस चार्ल्स द्वारा टीम के लिए आयोजित स्वागत समारोह और ब्रिटेन के साथ मौजूदा राजनयिक संबंधों को देखते हुए बोर्ड ने मामले को ज्यादा तूल देने से बचने और सीरीज जारी रखने का फैसला किया। पाकिस्तान को पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा टेस्ट नौ सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा  पूर्व कप्तान 73 वर्षीय इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed