Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Shantidhara and worship going on in Siddha Chakra Mahamandal Vidhan of 25 Samavasaranas, devotees took part
{"_id":"68cacdf232084038e804e7a3","slug":"video-shantidhara-and-worship-going-on-in-siddha-chakra-mahamandal-vidhan-of-25-samavasaranas-devotees-took-part-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 25 समवशरणों के सिद्ध चक्र महामंडल विधान में चल रही शांतिधारा और पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 25 समवशरणों के सिद्ध चक्र महामंडल विधान में चल रही शांतिधारा और पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
मेरठ। सरधना धर्म नगरी सरधना इन दिनों सिद्धों की महाआराधना में लीन है। 13 से 20 सितंबर 2025 तक चल रहे 25 समवशरणों के सिद्ध चक्र महामंडल विधान में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन विधान आयोजित किए जा रहे हैं। यह भव्य आयोजन मुनि श्री निश्चित सागर महाराज के सान्निध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अंकित भैया के निर्देशन में चल रहा है। बुधवार को विधान का पांचवां दिन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रभु चरणों में 256 अर्घ समर्पित कर कर्मों के दहन विधान के माध्यम से सिद्धों की आराधना की। इसके पश्चात मुनिश्री ने कहा कि कर्मों का दहन ही संसार से मुक्ति का प्रथम द्वार है, और यह द्वार भक्ति से खुलता है। जो आज इस विधान में सहभागी बनें, वे सौभाग्यशाली हैं जिन्होंने अपने भावों को उज्जवल बनाकर प्रभु भक्ति में स्वयं को समर्पित किया है। मुनि ने यह भी कहा कि सरधना समाज का सौभाग्य है जो इतने विशाल और पवित्र विधान का आयोजन कर सका, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रभु की जय-जयकार गूंज रही है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के उपदेशों को आत्मसात करते हुए उनके चरणों में नमोस्तु अर्पित किया और पूरे भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया। शांतिधारा के पुण्यार्जक राजकुमार जैन, पंकज जैन, अमरीश जैन, विकास जैन रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।