फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो हत्यारे ढेर: भोलू शाहपुरिया ने रची थी हत्या साजिश, कनाडा से ऑपरेट हो रहा गिरोह; मुठभेड़ में दो सिपाही घायल

Mon, 31 Aug 2026 07:46 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 07:46 AM IST
सार

Shamli News: गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही भोलू शाहपुरिया अंकित से रंजिश रखता था। जितेंद्र की हत्या के बाद अंकित ने गाना गाया था 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे'। भोलू को लगता था कि ये गाना उनके लिए ही जानबूझकर गाया गया है। 

विज्ञापन
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli's industrial
मुठभेड़ में घायल दो सिपाही अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने सोनीपत के दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनीपत निवासी भोलू उर्फ राहुल शाहपुरिया ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। वह गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही अंकित से रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार, अंकित को टिल्लू गैंग का सदस्य मानकर उसके खिलाफ साजिश रची गई।
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli's industrial
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद अंकित ने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना गाया था। इसी गाने को लेकर भोलू और उसके साथियों में अंकित के प्रति रंजिश थी। उन्हें आशंका थी कि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद अंकित ने उसी घटना को लेकर यह गाना गाया है। इसी रंजिश के चलते अंकित की हत्या की गई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli's industrial
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
कनाडा से गिरोह को ऑपरेट कर रहे सदस्य
एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि भोलू और जितेंद्र गोगी के परिवार के कुछ सदस्य कनाडा में बैठे हुए हैं। आरोप है कि वहां से गिरोह की गतिविधियों को ऑपरेट किया जा रहा है। रंगदारी वसूलने से लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम दिलाने तक में उनकी भूमिका सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों में दहशत फैलाने का भी काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli's industrial
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसओजी के दो सिपाही भी हुए घायल
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एसओजी के दो सिपाही सिपाही हरविंदर और प्रदीप भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli's industrial
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
मोहित पर 15, सुमित पर एक मुकदमा दर्ज
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए शूटर मोहित के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुमित के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।

ये भी देखें...
यूपी: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed