{"_id":"6acbb7d59770729f930169c4","slug":"video-sardhana-and-rohta-police-organized-an-awareness-rally-under-the-mission-nari-shakti-campaign-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत सरधना और रोहटा पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत सरधना और रोहटा पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
मेरठ। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत रविवार को सरधना और रोहटा थाना पुलिस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में रैली के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी जागरूकता अभियान में शामिल हुए। रैली के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। साथ ही समझाया कि आपात स्थिति में इन नंबरों की मदद लेकर पुलिस से सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर परिजनों व पुलिस को जानकारी देने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन नारी शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से भी महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में जागरूक रहने और जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं की मदद करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।