{"_id":"6acbcbf9a47c4a13f90b9974","slug":"three-laborers-killed-after-being-hit-by-a-truck-on-the-meerut-karnal-highway-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में भीषण हादसा: करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा ठेले पर सवार तीन मजदूरों की मौत, दबथुआ में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में भीषण हादसा: करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा ठेले पर सवार तीन मजदूरों की मौत, दबथुआ में मातम
Sun, 11 Oct 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना (मेरठ)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:19 PM IST
सार
मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास रविवार रात एक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा ठेले को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
करनाल हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा ठेले पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों मजदूर सटरिंग का सामान लेकर गांव की ओर जा रहे थे। हाईवे पर गांव के पास कट से मुड़ते समय ट्रक ने उनके ठेले को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से दबथुआ में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दबथुआ निवासी रमेश (55) पुत्र हरपाल, अमर (26) पुत्र मुखिया और सुशील (36) पुत्र विजय के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात सटरिंग का सामान ई-रिक्शा वाले ठेले में भरकर ले जाते समय वे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन