{"_id":"6acb6086975c9b501a01a0b0","slug":"video-bhupendra-rathi-becomes-state-president-of-youth-inld-in-bahadurgarh-supporters-welcome-him-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में भूपेंद्र राठी बने युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में भूपेंद्र राठी बने युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के पुत्र भूपेंद्र राठी को युवा इनेलो का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर रविवार को राठी फार्म में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समर्थकों ने पगड़ी पहनाकर, मालाएं और गदा भेंट कर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया। पूर्व विधायक स्वर्गीय नफे सिंह राठी की धर्मपत्नी और इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी ने भी भूपेंद्र राठी को बधाई दी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
भूपेंद्र राठी ने नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनका लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को इनेलो की नीतियों और विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। युवा संगठन गांव-गांव और जिले-जिले तक पहुंचकर युवाओं की आवाज बुलंद करेगा।
उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय नफे सिंह राठी ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए संगठन को मजबूत किया था। वे भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए प्रदेशभर में युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो प्रदेश में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और जनहित की नीतियों को आगे बढ़ाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।