Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
More than 150 protesters detained from Connaught Place
{"_id":"6acb69b9a3553de1c60393b9","slug":"video-more-than-150-protesters-detained-from-connaught-place-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली प्रदर्शन: कनॉट प्लेस से संसद मार्ग तक पुलिस का सख्त पहरा, 150 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली प्रदर्शन: कनॉट प्लेस से संसद मार्ग तक पुलिस का सख्त पहरा, 150 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से संसद मार्ग तक भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर हिरासत में ले रही है। कनॉट प्लेस इलाके में पुलिस की धरपकड़ जारी है। यहां से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मौके से हटाया गया है। आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस और संसद मार्ग के आसपास से 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है।
वहीं, दिल्ली के रायसीना रोड पर संसद भवन से करीब 50 मीटर की दूरी पर एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।